CG Vyapam Mandi Board SI Exam 2026: छत्तीसगढ़ में CG Vyapam द्वारा आयोजित मंडी बोर्ड उप निरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा 26 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा रायपुर के 104 परीक्षा केंद्रों में होगी, जिसमें कुल 34,168 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
परीक्षा समय और एंट्री टाइम
परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश सुबह 9:30 बजे तक ही दिया जाएगा, इसके बाद एंट्री पूरी तरह बंद कर दी जाएगी।
व्यापमं की जरूरी सलाह
व्यापमं ने सभी उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र एक दिन पहले जाकर देखने तथा परीक्षा वाले दिन कम से कम 2 घंटे पहले पहुंचने की सलाह दी है। सभी परीक्षार्थियों की पुलिस द्वारा फ्रिस्किंग की जाएगी।
सख्त ड्रेस कोड लागू
परीक्षा में सख्त ड्रेस कोड लागू रहेगा। केवल हल्के रंग के आधी बांह के कपड़े पहनने की अनुमति होगी।
इन चीजों पर रहेगा प्रतिबंध
- जूते और मोजे
- बेल्ट
- गहरे रंग के कपड़े
- मोबाइल फोन
- घड़ी
- कैलकुलेटर
- अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
जरूरी सामान
अभ्यर्थी केवल ब्लू या ब्लैक बॉल प्वाइंट पेन लेकर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर सकेंगे।
नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
व्यापमं ने साफ कहा है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले अभ्यर्थियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
