CRPF Constable Bharti 2026: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने कॉन्स्टेबल (तकनीकी, ट्रेड्समैन और पायोनियर) के 9175 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 20 अप्रैल से होगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
शैक्षणिक योग्यता:
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन के लिए 10वीं पास हो। कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के लिए 10वीं पास के साथ हैवी ट्रांसपोर्ट व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। कुल तकनीकी ट्रेड्स में आईटीआई की डिग्री होना चाहिए।
आयु सीमा:
कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के लिए न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष है। अन्य सभी न्यूनतम 18 वर्ष और 23 वर्ष है। सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
जनरल,ईडब्ल्यूएस, ओबीसी 100 रुपए आवेदन शुल्क है। महिला, एक्स सर्विसमैन निशुल्क है।
कैसे करें आवेदन
ऑफिशियल वेबसाइट rect.crpf.gov. in पर जाएं। होम पेज पर Recruitment सेक्शन में क्लिक करें। ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें। मांगी गई सभी डिटेल्स दर्ज करें। जरूरी डाक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। फीस का भुगतान करके फॉर्म सब्मिट कर दें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।
चयन प्रक्रिया:
फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT), ट्रेड स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर चयन किया जाएगा।
