CG PPT Admit Card 2026 : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर (CG Vyapam) द्वारा प्री. पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा (PPT26) के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
इस परीक्षा का आयोजन 07 मई 2026 (गुरुवार) को किया जाएगा। राज्य के 33 जिला मुख्यालयों में परीक्षा आयोजित होगी। अगर आपने CG PPT 2026 के लिए आवेदन किया है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है।
परीक्षा का संक्षिप्त विवरण
- परीक्षा का नाम: प्री. पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा (PPT26)
- आयोजक संस्था: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर
- परीक्षा तिथि: 07 मई 2026
- दिन: गुरुवार
- परीक्षा समय: सुबह 10:00 बजे से 1:15 बजे तक
- परीक्षा केंद्र: 33 जिला मुख्यालय
Admit Card कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं:
1. CG Vyapam की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. प्रोफाइल लॉगिन पेज पर क्लिक करें।
3. अपना मोबाइल नंबर / रजिस्ट्रेशन विवरण दर्ज करें।
4. Admit Card डाउनलोड करें।
5. उसका प्रिंट निकाल लें।
परीक्षा केंद्र में क्या लेकर जाएं?
परीक्षा केंद्र में प्रवेश के समय उम्मीदवार को:
प्रवेश पत्र (Admit Card)
मूल पहचान पत्र (आधार कार्ड / वोटर ID / ड्राइविंग लाइसेंस आदि)
परीक्षा के लिए जरूरी निर्देश
परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचे।
परीक्षा शुरू होने के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा।
इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे मोबाइल, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर प्रतिबंधित हैं।
उम्मीदवारों की फ्रिस्किंग जांच की जाएगी।
एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।
Official Notification - Click here
