Bijapur Faculty Recruitment 2026 - छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में युवाओं के लिए शानदार नौकरी का अवसर आया है। कार्यालय कलेक्टर जिला बीजापुर (आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग) द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने हेतु विभिन्न विषयों के Faculty / Subject Expert पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
यह भर्ती Walk in Interview के माध्यम से की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को ₹50,000 प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।
भर्ती का संक्षिप्त विवरण
विभाग का नाम: कार्यालय कलेक्टर जिला बीजापुर
भर्ती वर्ष: 2026
पद का नाम: Faculty / Subject Expert
कुल पदों की संख्या: 6 पद
नौकरी स्थान: बीजापुर, छत्तीसगढ़
वेतनमान: ₹50,000 प्रतिमाह
चयन प्रक्रिया: Walk in Interview
आवेदन मोड: ऑफलाइन
पदों का नाम एवं इंटरव्यू तिथि
क्रमांक पद का नाम पद संख्या इंटरव्यू तिथि
1 भाषा (हिंदी, अंग्रेजी, छत्तीसगढ़ी) - 01 - 04 मई 2026
2 निबंध / करेंट अफेयर्स - 01 - 05 मई 2026
3 इतिहास, संविधान, लोक प्रशासन - 01 - 06 मई 2026
4 विज्ञान, प्रौद्योगिकी, पर्यावरण - 01 - 07 मई 2026
5 अर्थशास्त्र एवं भूगोल - 01 - 08 मई 2026
6 गणित एवं तार्किक क्षमता - 01 - 11 मई 2026
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास होना अनिवार्य है।
प्रतियोगी परीक्षा तैयारी/कोचिंग अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।
आयु सीमा
विभागीय नियमों के अनुसार आयु सीमा मान्य होगी। विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में देखें।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन मेरिट एवं इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
मेरिट में निम्न अंक जोड़े जाएंगे:
12वीं परीक्षा अंक – 20%
स्नातक परीक्षा अंक – 30%
CGPSC प्रारंभिक परीक्षा – 05 अंक
CGPSC मुख्य परीक्षा – 10 अंक
UPSC प्रारंभिक/मुख्य परीक्षा – 10 अंक
कोचिंग अनुभव – 05 अंक
Walk in Interview – 25 अंक
इंटरव्यू समय
पंजीयन समय: सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे तक
निर्धारित समय के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
आवश्यक दस्तावेज
इंटरव्यू के समय उम्मीदवार अपने साथ निम्न दस्तावेज लेकर जाएं:
आवेदन पत्र
10वीं / 12वीं मार्कशीट
स्नातक प्रमाण पत्र
अनुभव प्रमाण पत्र
पहचान पत्र
पासपोर्ट साइज फोटो
सभी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां
नियुक्ति अवधि
यह संविदा नियुक्ति 31 मार्च 2027 तक मान्य रहेगी।
आवेदन कैसे करें?
इच्छुक उम्मीदवार अपने विषय अनुसार निर्धारित तिथि को सभी दस्तावेजों सहित कार्यालय बीजापुर कलेक्टोरेट परिसर में उपस्थित होकर Walk in Interview में शामिल हों।
ऑफिशल नोटिफिकेशन - click here
