RBI Office Attendant Recruitment 2026:आरबीआई ने ऑफिस अटेंडेंट पदों पर बड़ी भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती के तहत देशभर के अलग-अलग कार्यालयों में कुल 572 पद भरे जाएंगे। यह भर्ती खास तौर पर उन युवाओं के लिए है जो केवल 10वीं पास हैं और अभी स्नातक नहीं बने हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है और इच्छुक उम्मीदवार 4 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार
opportunities.rbi.org.in पर आवेदन कर सकते हैं। ये पद दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, कानपुर, लखनऊ, जयपुर, पटना, गुवाहाटी और हैदराबाद सहित कई केंद्रों पर भरे जाएंगे।
शैक्षणिक योग्यता
10वीं पास होना चाहिए। 1 जनवरी 2026 तक अंडरग्रेजुएट होना चाहिए।
आयु सीमा
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी, जिसमें अनुसूचित जाति व जनजाति को 5 वर्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग को 3 वर्ष और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 से 15 वर्ष तक की छूट शामिल है।
आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस के लिए ₹450 लगेगा। एससी, एसटी, दिव्यांग के लिए ₹50 होगा।
कैसे करें आवेदन
ऑफिशियल वेबसाइट opportunities.rbi. org.in पर जाएं। होमपेज पर मौजूद "Careers" /
"Opportunities@RBI" सेक्शन पर क्लिक करें। "RBI Lateral Recruitment 2025 Experts" से संबंधित नोटिफिकेशन खोलें और Apply Online लिंक पर क्लिक करें। नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें और रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड जनरेट करें। जरूरी डाक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस का भुगतान करें। फॉर्म पूरा भरने के बाद इसे सब्मिट करें। इसका एक प्रिंटआउट निकाल कर रखें।
लास्ट डेट - 4 फरवरी 2026
Official Notification - Click Here
